Explore

Search

September 16, 2026 9:36 am

लेटेस्ट न्यूज़

पृथ्वी दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बहुत ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

22 अप्रैल दिन मंगलवार को अर्चना मैमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बहुत ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया  बच्चों ने पेंटिंग एवं क्ले और अन्य माध्यमो से इस कार्यक्रम में अति उत्साहित होकर भाग लिया,कुछ बच्चों ने पृथ्वी,वृक्ष,फूल,बनकर बहुत ही मनमोहक रूप से इस कार्यक्रम को एक नयी दिशा दी। इसी कार्यक्रम मे पृथ्वी बचाओ विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे अर्णव कक्षा-8 एवम आरुष कक्षा 7 ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, राघव कक्षा 8 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,हुमेरा नाज कक्षा 6 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरुष्कार के लिए अनन्या शर्मा,पलक आफरीन,ऐमेन्न अफरोज,शुभी मिश्रा,श्रुति सिंह,धैर्य,मानवी गोयल,अर्शी, कामया चुने गये। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या असरा अहमद जी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के सम्बंध में अवगत कराया एवम् एक प्रेरणा दायक कविता से बच्चों को पृथ्वी को सुरक्षित रखने एवं प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए शपथ दिलायी ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर