इटावा। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सिंचाई विभाग डाक बंगला में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में एनजीओ संगठनों द्वारा विशाल संगोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. पदमा त्रिपाठी ने कहा कि हमारे एनजीओ संगठन सामाजिक मुखिया के रूप में एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे गंभीर विषय पर चर्चा करने के लिए उपस्थित हुए हैं और जब भी कोई नया नियम बने तो सभी सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर बार-बार के चुनावो से होने वाली राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार को रोकने का कार्य करें। डॉ पदमा त्रिपाठी ने कहा की जो सुरक्षा बल आतंक के खिलाफ लड़ने के लिए होता है जिसे सीमाओं की रक्षा करनी होती है आज उसका ज्यादातर समय बार-बार के होने वाले चुनावों में बीतता है। भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा की 2 सितंबर 2023 के माध्यम से लाया गया प्रस्ताव एक राष्ट्र एक चुनाव आम चर्चा से ही लागू होगा जिसके लिए तमाम छात्र विद्यार्थी व सामाजिक लोग प्रबुद्ध जन आवाज उठाकर इस नए कानून को लागू करने में अपना योगदान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के जिला संयोजक गोपाल मोहन शर्मा ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि जब हम अपने राष्ट्र के लिए क्षेत्र भाषा जाति से ऊपर उठकर एक हो सकते हैं तो एक चुनाव के लिए भी हम संगठित होकर अपव्यय भ्रष्टाचार को रोककर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
इस आयोजन में एनजीओ संगठन से जुड़े पदाधिकारी जय शिव मिश्रा, सुशीला राजावत श्यामवीर कठेरिया, श्याम पाठक ,अजय मिश्रा ,सुशील सम्राट, पंचम सिंह, सुशील पाल हरिशंकर पटेल, पूजा श्रीवास्तव, अमित दुबे शशि कांत चौधरी का भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया। संगोष्ठी का संचालन दीप नारायण शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक राष्ट्र एक चुनाव आयोजन के जिला संयोजक गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, सहसंयोजक संजू भदोरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह का बैज लगाकर तथा माल्यार्पण द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
फोटो- संगोष्ठी को सम्बोधित करतीं डा. पदमा त्रिपाठी, मंचासीन भाजपा नेता।











