Explore

Search

August 2, 2026 5:21 am

डॉक्टर सत्यप्रिय मानव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

20 अप्रैल 2025 दिन रविवार को सुरेंद्र सिंह जन जागरण सेवा समिति के कार्यालय पर पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा दिवंगत श्रद्धेय डॉक्टर सत्यप्रिय मानव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई समिति संयोजक विनोद सिंह चौहान ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में बताया कि वह मजलूम एवं निर्बल वर्ग की आवाज थे जो उनके हक और हुकुम के लिए सदैव प्रशासन से लड़ते रहे और उनका हक दिलवाते रहे। सहसंयोजक दीपक राज उनके धरने प्रदर्शन आंदोलन के बारे में विस्तृत तरीके से बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था पर दुर्भाग्यवश गिनीज बुक में दर्ज नहीं हो पाया लेकिन उसकी प्रक्रिया चल रही है। एडवोकेट वीरू कठेरिया ने उनके जीवन चरित्र को विस्तृत तरीके से लोगों के समक्ष रखा और कहा कि इस प्रकार का व्यक्तित्व वर्षों वर्षों बाद पैदा होता है यह हम सभी के मार्गदर्शक थे और हर समाजसेवी को चाहिए कि वह उनके बताये हुए रास्ते का अनुशरण करें । डॉ आशीष ने मानव जी को याद करते हुए उनकी जीवटता उनके संघर्ष और उनकी एकजुटता के बारे में बताया। कहा कि एक समाज सेवक के अंदर जिन-जिन गुणों की आवश्यकता होती है वह सभी मानव जी के अंदर मौजूद थे। डॉ कैलाश नारायण ने कहा कि मैंने उनके साथ बहुत दिनों तक कार्य किया और बहुत कुछ उनसे सीखा वो एक लिविंग लीजेंड थी। श्रद्धांजलि सभा में स्टालिन संघर्ष, हेमंत कुमार, महेश सिंह चौहान, भूपेंद्र कुलश्रेष्ठ,रवी राजपूत, शिवानंद पासवान, धीरेंद्र यादव अवनीश कुमार, श्यामसिंह राठौड़ के साथ साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

भवदीय, दीपक राज

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर