Explore

Search

September 16, 2026 12:12 pm

लेटेस्ट न्यूज़

संदिग्ध:काशीराम कालोनी में छत से गिरकर महिला की मौत=शराब पीने की आदी बताई जा रही थी महिला,पुलिस जांच में जुटी,

 

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली के सामने ग्राम नगला गुदे सम्पर्क मार्ग पर बनी काशीराम कालोनी में शनिवार की सुबह होते ही उस समय हड़कंप मच गया जब ब्लाक नम्बर 14 व आवास 165 के नीचे फुटपाथ पर एक महिला का शव पड़ा देखा गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कालोनी के वाशिंदो ने मृतका के शव की रिंकी गोस्वामी 27 वर्ष पत्नी हलवाई राहुल गोस्वामी के रूप में शिनाख्त करते हुए बताया कि रिंकी शराब का नशा करने की आदी थी,बीती रात्रि में भी उसने शराब का सेवन कर रखा था,हो सकता है कि नशे की हालत में वह तीसरी मंजिल अपने घर छत से गिर गई होगी।घटना से पूर्व बीती रात्रि उसका पति राहुल गोस्वामी अपने पिता के निधन उपरान्त गंगा में फूल विसर्जन करने गया हुआ था। मृतका अपने पीछे अपने एक नाबालिग 6 वर्षीय बेटा अबी और एक डेढ़ वर्षीय अबोध बेटी काव्या को छोड़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान,प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना स्थल की गहनता से जांच पड़ताल कर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मृतका की मौत तीसरी मंजिल घर की बालकनी से नीचे फ़ुटपाट पर गिरने से मौत का कारण मान रही है,बाबजूद इसके पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर अन्य जांच कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर