Explore

Search

September 16, 2026 12:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गैस और पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़ाए गए दाम वापस हों:कामरेट

रसोई गैस पर 50 रूपए और पैट्रोल-डीजल पर दो-दो रूपए प्रतिलीटर की बढ़ौतरी से नाराज हुए माकपा नेता,

 

भरथना,इटावा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भरथना इकाई ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में पचास रुपए तथा डीजल-पैट्रोल की कीमत में दो-दो रुपए प्रतिलीटर की बढ़ोत्तरी की कडी निन्दा करते हुए बढ़ाई गई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

माकपा जिलासचिव एवं मंडल सदस्य कामरेड अनिल दीक्षित ने प्रेस को बयान जारी करते हुये कहा कि देश की जनता जब पहले से ही गरीबी और बदहाली की शिकार है,तब सरकार स्वयं उसे अति गरीब मानकर प्रतिमाह फ्री खाद्यान्न देती है ऐसे में उस पर महगाई का अतिरिक्त बोझ डालना जनता के साथ विस्वासघात है। का.दीक्षित ने सरकार से मांग की है कि वह गरीब जनता पर बोझ डालने के बजाय कार्पोरेट और धन्नासेठों पर शिकंजा कसे जिससे आम जनता राहत की सांस ले सके।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर