Explore

Search

September 16, 2026 12:29 pm

लेटेस्ट न्यूज़

वन विभाग ने पकड़ा अवैध लकड़ी कटान का मामला, किसान नेता ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप  

बकेवर। मेंहदीपुर ग्राम पंचायत के रामनगर में बीते कई दिनों से चल रहे लकड़ी के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरा एक पिकअप ट्रक जब्त किया है। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने ट्रक को रेंज में खड़ा करवाया और विधिक कार्यवाही का ऐलान किया।

किसान नेता ने उजागर किया मामला

किसान यूनियन की नेता सारिता यादव ने बताया कि रामनगर में लंबे समय से अवैध तरीके से लकड़ी का कटान हो रहा था। उन्होंने बुधवार को मौके पर पहुंचकर लकड़ी से भरे पिकअप को रोका और वन विभाग को सूचना दी। यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक वन दरोगा के संरक्षण में यह गैरकानूनी कारोबार चल रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज करवाई थी।

वन विभाग की कार्रवाई

घटनास्थल पर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, डिप्टी रेंजर वी.पी. सिंह और सौरभ चौधरी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने लकड़ी से लदे वाहन को जब्त कर रेंज में रखवा दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

मौके पर वन अधिकारियों और किसान नेता सारिता यादव के बीच दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लंबी बहस हुई। यादव का आरोप है कि वन विभाग के एक अधिकारी की मिलीभगत से यह अवैध काम चल रहा था, जबकि विभाग ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आगे की कार्रवाई

वन विभाग ने जब्त की गई लकड़ी और वाहन की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, किसान नेता द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर