Explore

Search

September 16, 2026 4:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

बाइक पर स्टंट कर रुआब दिखा रहे हैं युवक का पुलिस ने 43,000 का कांटा चालान दो पहिया वाहन पर स्टंट करने वालों की अब खैर नही

इटावा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा मोटर साइकिल पर स्टंट स्टंट ड्राइविंग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 03 मोटर साइकिलों का एमवीएक्ट की विभिन्न धाराओं में किया गया 43,000 रूपये का चालान ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा स्टंट करने वालों के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम 1 युवक का 03 मोटर साइकिलों पर स्टंट करने की रील वीडियो प्राप्त हुयें जिसका तत्काल सोशल मीडिया सेल इटावा द्वारा संज्ञान लेते हुये प्रभारी यातायात इटावा सुबेदार सिंह को अवगत कराते हुये 3 मोटर साइकिलों का एमवीएक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 43,000/- रूपये का चालान किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सभी नवयुवकों से अपील की जाती है कि मोटर साइकिल/कार चलाते समय स्टंट न करें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अभिभावकगण भी अपने बच्चों को मोटर साइकिल/कार से स्टंट न करने दें ।

 उ0नि0 यशोदा रानी, का0 अमन चौधरी, का0 शैलेन्द्र यादव, का0 राहुल प्रजापति मय टीम ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर