इटावा-गोवा राज्य से चलकर सुबह शाताब्दी एक्सप्रेस से इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचे पाड्वेश्वर सम्प्रदाय के महंत श्री भाऊजी महाराज का आज उनके सैकड़ों अनुयायियों नें फूल मालाओं ,बैंड बाजाओं से भव्य स्वागत किया, सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं नें कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी,जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर आवास विकास कालोनी पहुंची,आयोजक गणों नें बताया कि गुरु जी का 28 फरवरी तक विभिन्न भक्तजनों के यहां प्रवास रहेगा, तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इस अवसर पर व्यापार मंडल महिला मोर्चा की जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भदौरिया, एंव प्रीती दुबे के नेतृत्व मे महिलाओं नें भव्य. स्वागत किया
Author: Mohammed irfan












