Explore

Search

June 22, 2026 1:35 am

पैट्रोल पंपों पर लगाई जाये पुलिस, ग्राहक नहीं मानते हैलमेट लगाकर पेट्रोल डलवाने का सरकारी आदेश

इटावा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित नें जिला प्रशासन से मांग की है पैट्रोल पंपों के पास पुलिस पिकेट लगाई जाये तभी हम व्यापारी हैलमेट लगवा कर ईंधन डलवाने के नियम का पालन करवाने में सक्षम हो सकेंगे, हम व्यापारीयों नें अपनें पंपों पर नो हेलमेट नो पैट्रोल के पोस्टर लगवा दिये हैं, लगभग हर पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फिर भी ग्राहक हेलमेट नहीं लगा रहे, पैट्रोल न देनें पर स्टाफ के साथ अभद्रता एंव गालीगलौज की जाती है,देख लेंने की धमकी तक स्टाफ को देकर लोग चले जाते हैं,, हम अपना व्यापार करें या कस्टमर से लड़े,

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित नें कहा कि नियम का पालन करवाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है न कि हम व्यापारियों की,अगर ईंधन न देनें पर हमारे व्यापारियों और स्टाफ के साथ कोई दुर्घटना हो गयी तो इसका जिम्मेदार कौंन होगा

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाप्रशासन से मांग करता है कि हर पेट्रोल पंप पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था की जाये तभी इस नियम का पालन संभव है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर