Explore

Search

September 15, 2026 4:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद करानें पंहुंची लेबर विभाग की टीम,व्यापार मंडल नें किया विरोध

इटावा-आज रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण शहर के मुख्य बजार बजाजा लाइन में खुले हुये बजारों को बंद कराने लेबर विभाग की टीम पहुंची, और बाजार बंद कराया, इस पर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित स्थानीय व्यापारियों ने टीम के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिलाध्यक्ष ने कहा कि शादियों का सीजन चल रहा है शॉपिंग माल व ऑनलाइन शॉपिंग 24 घंटे 365 दिन चालू व रिटेल का बाजार बंद, यह दो तरह की व्यवस्था बिल्कुल गलत है। साप्ताहिक बंदी यदि आवश्यक है, तो सभी बंद होने चाहिए अन्यथा रिटेल की दुकानों पर भी कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए साप्ताहिक बंदी लेबर को अवकाश देने के लिए बनाई गई थी अधिकांश रिटेल की दुकानों पर बाप-बेटे या भाई भाई काम कर रहे हैं। मगर अधिकारियों द्वारा साप्ताहिक बंदी को अंधा कानून बना दिया गया है। , अधिकारियों का काम नियमों का पालन करवाना है ना कि अपने स्तर पर नए नियम बनाकर थोपना,इस बिषय पर व्यापार मंडल इन अधिकारियों के खिलाफ जो व्यापारी उत्पीड़न कर रहे हैं मोर्चा खोलेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर