Explore

Search

September 15, 2026 4:31 pm

लेटेस्ट न्यूज़

प्रशिक्षण से विद्यालयों को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी – गुफरान अहमद

प्रधानाचार्यो का नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का हुआ समापन

इटावा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण में प्राधानाध्यापक / प्रधानाचार्यों की ओर से शिक्षा के विकास एवं एनईपी 2020 का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इसमें प्रधानाचार्य के नेतृत्व के गुणों का विभिन्न गतिविधियों से प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण में फीडबैक लिया गया। गुफरान अहमद प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कालेज इटावा ने समापन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानाचार्यो का नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण बहुत लाभदायक साबित हुआ है, इससे सभी प्रधानाचार्यो को अपने अपने विद्यालयों को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान डायट की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए डायट प्राचार्य / प्रभारी प्रशिक्षण सहित ट्रेनर पूरनमल व नीता कटारिया का आभार व्यक्त किया। मंजू भदौरिया, प्रदीप कुमार गौतम, सचिन कुमार यादव, सुभा यादव, शिव शंकर त्रिपाठी, आशुतोष कुमार बघेल ने भी अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि डीआईओएस मनोज कुमार ने सभी प्रधानाचार्यो को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य प्रेमपाल सिंह ने की। अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज सैफई के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह मौजूद भी रहे।

 

फोटो- प्रशिक्षण के समापन पर बोलते गुफरान अहमद प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कालेज।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर