इटावा। इस्लामिया इंटर कॉलेज में अंजुमन ए हुसैनिया कमेटी द्वारा आयोजित पहली बड़ी शैक्षणिक कैरियर काउंसलिंग कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन हुआ| कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
मुख्य अतिथि डा. सैयद मो. फजलुल्लाह चिश्ती फला रिसर्च फांडेशन दिल्ली के संस्थापक सहित एलिफ एकेडमी दिल्ली के समीर सिद्दीकी, एएमयू के प्रोफेसर डा. मो. मोहिबुल हक और अन्य विशेषज्ञांे ने अपने अनुभव साझा किए। डा. समीर सिद्दीकी ने इस्लामियां इंटर कालेज के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डा. जाकिर हुसैन के यहां के छात्र होने का जिक्र किया। उन्हांेने अभिभावकांे से बच्चांे की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। प्रोफेसर मोहिबुल हक ने छात्रांे को व्यापक दृष्टिकोण रखने की सलाह दी और कहा कि यूपीएससी के अलावा भी संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनांे में करियर की संभावनाएं तलाशंे। प्रोग्राम दो सेशन में हुआ पहला सेशन 10 बजे से 2 बजे तक हुआ जिसमें आए हुए मेहमानांे ने अपनी मोटिवेशनल स्पीच से कार्यक्रम में मौजूद लोगांे का उत्साह बढ़ाया और दूसरा सेशन इसके बाद शाम चार बजे तक हुआ जिसमें कार्यक्रम मे मौजूद बच्चांे की करियर को लेकर काउंसलिंग की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यां मंे हाजी वसीम, हाजी दिलशाद, हाजी इलियास राइन, हाजी सकलैन, असरार अहमद, मो. शुऐब रूमी, मौजुद्दीन, खुर्शीद अहमद, कासिम फारूखी, साबिर राइन, शकील आदि मौजूद रहे।











