इटावा। विश्व जैन संग़ठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा प्रदेश में दो जगह हुई घटनाये दुःखद है। एक धर्मनगरी बड़ौत (बागपत) में चल रहे जैन तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ निर्वाणोत्सव में हुई दूसरी महाकुंभ में मौनी अमावस्या के शाही स्नान में भगदड़ के दौरान हुई। महाकुंभ में मृत्यु को प्राप्त 30 श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख प्रति व्यक्ति सहायता देने की घोषणा की किंतु निर्वाणोत्सव में मृत्यु को प्राप्त करने वाले 7 जैन श्रद्धालुओं को कोई राशि नहीं दी गई। इस भेदभाव से जैन समाज में नाराजगी है। उन्होंने कहा जैन समाज सर्वदा सरकार के साथ रही है और देश का सर्वाधिक टैक्स देने वाली समाज न्याय की प्रतीक्षा में है। विश्व जैन संग़ठन ने मुख्यमंत्री से माँग की है बड़ौत में मरने वाले जैन श्रद्धालुओं को भी समानता की नजर से देखते हुए 25 लाख रुपए प्रति व्यक्ति की राशि दी जाए। माँग करने वालो में संग़ठन के महामंत्री राजीव जैन रपरिया, कोषाध्यक्ष मनोज जैन (निवेश गुरु), प्रवक्ता नितिन जैन, विशाल जैन, गौरव कान्त जैन, शेखर जैन, धीरज जैन, नीरज जैन, अर्पित जैन, सोनल जैन, अंशु जैन, पिंसू जैन, उदित जैन, सुनील जैन आदि रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm
परिवार परामर्श केंद्र की पहल से बचे 4 परिवार, इटावा पुलिस ने कराया सुलह-समझौता
May 24, 2026
6:36 pm

जैन समुदाय के साथ भेदभाव से नाराजगी दो दिन दो घटनाएं, दोनों ही दुखद:-आकाशदीप जैन










