Explore

Search

June 11, 2026 2:43 am

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा के परेड ग्राउंड में हुआ भव्य परेड का आयोजन।

जनपद इटावा 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा के परेड ग्राउंड में हुआ भव्य परेड का आयोजन

26 जनवरी 2025 को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार उ0प्र0 श्रीमती प्रतिभा शुक्ला एवं जिलाधिकारी इटावा श्री अवनीश राय द्वारा परेड की सलामी ली गई । सलामी के उपरांत मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के बाद परेड और राष्ट्रगान के साथ हर्ष फायरिंग की गई हर्ष फायरिंग के उपरांत भव्य परेड मंच से होकर गुजरी जिसकी मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली गई, परेड के उत्साहवर्धन के क्रम में उपस्थित जनता द्वारा ताली बजाकर परेड का सम्मान किया गया । जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा बाद में मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संबोधित करते हुए उद्बोधन किया गया, साथ ही जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी गणों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा सत्यपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा  अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सुबोध गौतम व समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर