प्रयागराज। गंगा की धरा पर 13 जनवरी से विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है।महाकुंभ का नजारा देखते ही बन रहा है।अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।इसी बीच नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने ISS से ली गई खूबसूरत तस्वीर साझा की है। पेटिट ISS से ली गई अनोखी तस्वीर में प्रकाश से भरी संगम नगरी नजर आ रही है। डॉन पेटिट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के अलग-अलग हिस्से की ली जाने वाली रोचक तस्वीरें अपने एकाउंट पर साझा करते रहते हैं।
आपको बता दें कि महाकुंभ में गणतंत्र दिवस रविवार को 1.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी श्रध्दालुओं की संख्या अब 13.21 करोड़ से अधिक हो गई है। 10 लाख लोगों ने कल्पवास किया है।शनिवार को 11.47 करोड़ से अधिक श्रध्दालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी।
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा।इसको लेकर सुरक्षा को लेकर महाप्लान बनाया गया है।श्रद्धालुओं की जल,थल और गगन से निगरानी की जाएगी, ताकि कोई असहज स्थिति नहीं उत्पन्न हो सके।संगम तट को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और बिना अनुमति ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा।अगर कोई ड्रोन उड़ता है तो उसे एंटी ड्रोन सिस्टम निष्क्रिय कर देगा। इसके साथ ही टीथर ड्रोन से सुरक्षा,यातायात और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा खाका तैयार किया है,जिसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। महाकुम्भ में देश-विदेश से आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा के साथ ही उनकी सेवा और सहायता भी की जाएगी। ताकि वह अपने साथ बेहतर अनुभव लेकर सुरक्षित घर वापस पहुंच सकें। इसके लिए सभी सुरक्षाकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है।महाकुंभ सात चक्रीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।सुगम और सुरक्षित यातायात को लेकर भी कई स्तरीय प्लान बनाए गए हैं।एआई तकनीक से युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और टीथर ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी प्रवेश मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की अलग-अलग तरीके से जांच और निगरानी की जा रही है। प्रयागराज जोन के सभी जिले की पुलिस को इसके संबंध में निर्देश दिए गए हैं।











