Explore

Search

September 15, 2026 5:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

8वें वेतन आयोग के गठन का सरकार के निर्णय का कर्मचारी शिक्षक एसोसिएशन ने स्वागत किया है

इटावा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में संशोधन के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है। इसका लाभ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि 7वें वेतन आयोग का गठन 2016 में किया गया था और इसकी अवधि 2026 में समाप्त हो रही है। वैष्णव ने कहा कि आयोग के चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी सरकार के इस निर्णय का कर्मचारी शिक्षक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव प्रांतीय महामंत्री अरविन्द धनगर ने स्वागत किया है कर्मचारी नेताओं ने सरकार से आशा व्यक्त की है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने पर भी जल्द ही निर्णय किया जाए एसोसिएशन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी, प्रमोद राजपूत, डॉ धर्मेंद्र यादव, रामबाबू यादव, अजय यादव गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष राजीव बाल्मीकि, अनिल बाजपेई, आनंद प्रकाश शुक्ला राहुल कुमार सिंह, प्रभाकर शाक्य, पंकज चौधरी, शैलेन्द्र सिंह राजावत, अजय राय, चंचल सिंह आजाद, अरुण प्रकाश, वीरूदास, जीवन कुमार, प्रीतम सिंह, संजीव कुमार, अमित राज, मु. इरफान, अक्षय कुमार, रमेश चंद्र, आदित्य, कार्तिक, सिद्धार्थ, आनंद यादव, सोबरन सिंह, गोविंद, राजेश आदि ने भी केंद्र सरकार के कर्मचारी हित में लिए गए निर्णय का स्वागत किया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर