Explore

Search

November 2, 2026 1:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

January 17, 2025
Mohammed irfan

आर पार की लड़ाई के मूड में कानपुर पान मसाला व्यापारी, सीएम योगी तक पहुंचा मामला

आर पार की लड़ाई के मूड में कानपुर पान मसाला व्यापारी, सीएम योगी तक पहुंचा मामला यूपी के कानपुर में पान मसाला फैक्ट्रियों की निगरानी

Read More »
Mohammed irfan

मां को बच्चे के मुंह में दिखा सुराग, अस्पताल लेकर गई तो हुआ चौकाने वाला खुलासा

मां को बच्चे के मुंह में दिखा सुराग, अस्पताल लेकर गई तो हुआ चौकाने वाला खुलासा एक मां के लिए उसका बच्चा सबकुछ होता है।

Read More »
Mohammed irfan

68 वीं राष्ट्रीय स्तर अंडर 14 खो खो प्रतियोगिता में जसवंतनगर के लाल मनीष बाबू ने किया शानदार प्रदर्शन

 68 वीं राष्ट्रीय स्तर अंडर 14 खो खो प्रतियोगिता में का आयोजन 10 जनवरी से 13 जनवरी 2025 को कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ जिसमें उच्च

Read More »
Mohammed irfan

नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई

इटावा 17 जनवरी, 2025 – नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट

Read More »
Mohammed irfan

टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास

सरकार टोल टैक्स को लेकर नई प्लानिंग कर रही है. इसके बाद लोगों को रुककर टोल नहीं कटाना पड़ेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर