Explore

Search

November 2, 2026 2:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

आर पार की लड़ाई के मूड में कानपुर पान मसाला व्यापारी, सीएम योगी तक पहुंचा मामला

आर पार की लड़ाई के मूड में कानपुर पान मसाला व्यापारी, सीएम योगी तक पहुंचा मामला यूपी के कानपुर में पान मसाला फैक्ट्रियों की निगरानी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. पान मसाला कारोबारियों ने आर पार की लड़ाई का मूड बना लिया है.कानपुर के सभी व्यापारी शनिवार को एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है.ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.वहीं दूसरी तरफ भाजपा के सूत्रों के अनुसार पूरा मामला सीएम योगी तक पहुंच गया है और जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकल आएगा. पान मसाला कारोबार में टैक्स को लेकर काफी खींचतान रहती है.इस कारोबार पर सबसे ज्यादा टैक्स है और टैक्स की सबसे ज्यादा चोरी भी यही होती है. इसके बावजूद राजस्व का एक बड़ा हिस्सा सरकार को पान मसाला कारोबारियों से ही मिलता है.

 

पान मसाला कारोबारियों पर रखी जा रही सख्ती

 

कर विभाग ने पिछले कुछ दिनों से से पान मसाला कारोबारियों पर बेहद कड़ी सख्ती करते हुए सभी प्रमुख फैक्ट्री के बाहर अपना सचल दल खड़ा करवा दिया था. यह दल 24 घंटे निगरानी करता था. कर विभाग के इस आदेश से कारोबारियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया लेकिन कर विभाग टस से मस नहीं हुआ. इसके बाद कर विभाग ने शर्त रखी कि अगर कारोबारी अपने सभी सीसीटीवी कैमरे को देखने का अधिकार विभाग को दे तो निगरानी हट जाएगी.

 

फैक्ट्रियों पर विभाग ने निगरानी कर दी शुरू

 

कर विभाग की इस बात का कारोबारियों ने इंकार कर दिया.ऐसे में जब कोई बात नहीं बनी तो कारोबारियों ने यूपी से पलायन करने की चेतावनी दी और एक फैक्ट्री यहां से हिमाचल चली गई. इसके अलावा चार अन्य फैक्ट्रियों ने यहां से अपना कारोबार एमपी शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी. इसके बाद एक जोन की फैक्ट्री से निगरानी हटाई गई लेकिन व्यापारियों को यह राहत 24 घंटे भी नहीं मिली क्योंकि दूसरे जोन में मौजूद फैक्ट्रियों पर विभाग ने निगरानी शुरू कर दी.

 

प्रदेश सरकार पर साधा जमकर निशाना

 

यह मामला राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है.सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं शनिवार को कानपुर के व्यापाइयों ने घंटाघर चौराहे पर बड़े प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई है. व्यापारियों का कहना है कि अब वो आर पार की लड़ाई के मूड में है.ऐसे में या तो विभाग निगरानी हटा दे या फिर वो यहां से पलायन कर जाएंगे. वहीं भाजपा सूत्रों के अनुसार यह मामला सीएम योगी तक पहुंचा दिया गया है और जल्द ही इसका रास्ता निकाल लिया जाएगा.

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर