Explore

Search

November 2, 2026 2:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई

इटावा 17 जनवरी, 2025 – नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई | बैठक में बताया कि मतदाता दिवस के अवसर पर नए वोटर 18 ,19 साल के वोटर को सम्मानित किया जाए एवं 90% से अधिक वोटर तथा बीएलओ को भी सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है तथा कार्यक्रम बेहद रूप से आयोजित किए जाने के परिपेक्ष्य में जनपद में तहसील स्तर पर उप जिला अधिकारी तहसील के अंतर्गत समस्त विद्यालय महाविद्यालय एवं समस्त मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा तथा जनपद स्तर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न कॉलेजों एवं महाविद्यालयों से एकत्र हुए छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता शपथ दिलाई जाएगी ।तदोपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा कल्चरल कार्यक्रम भी किए जाएंगे ।उन्होंने कहा उपरोक्त कार्यक्रम में प्रभात फेरी प्रथम सेंट मैरी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर विभिन्न कॉलेजों, विद्यालयों से जाकर एकत्र हुए छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जिसका संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जाएगा, सहायक नोडल ऑफिसर स्वीप एवं उप जिलाधिकारी के संयुक्त रूप से किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रभात फेरी के लिए सेंट मैरी में किन-किन कॉलेजों ,विद्यालयों के बच्चे एकत्र होंगे इसका चयन भी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि यह प्रभात फेरी सेंट मैरी स्कूल से चलकर डीएम चौराहा से एसपी चौराहा होते हुए पक्का तालाब चौराहे से नुमाइश चौराहा होते हुए नुमाइश पंडाल पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि द्वितीय प्रभात फेरी राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न कॉलेजों, विद्यालयों से आकर एकत्र हुए छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जिसका संचालन नामित अधिकारी द्वारा किया जाएगा, जिसमें प्रधानाचार्य राष्ट्रीय इंटर कॉलेज एवं प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कॉलेज द्वारा सहयोग किया जाएगा तथा राजकीय इंटर कॉलेज में प्रभात फेरी हेतु किन-किन कॉलेजों ,विद्यालयों के बच्चे एकत्र होंगे इसका चयन भी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया की इस रैली का रूट राजकीय इंटर कॉलेज से इस्लामिया इंटर कॉलेज होते हुए नौरंगाबाद चौराहा से पुलिस चौकी होते हुए पक्का तालाब चौराहे होते हुए नुमाइश चौराहा होते हुए विकास भवन पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त शासकीय कार्यालय में संबंधित कार्यालय अध्यक्ष द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी शहर, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कुमार सत्यम जीत,उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी,संतोष कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर