Explore

Search

November 2, 2026 2:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

कौन हैं दया नायक सैफ अली खान हमले केस का मिला चार्ज,

कौन हैं दया नायक सैफ अली खान हमले केस का मिला चार्ज,80 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं हाल ही में चाकू घोंपने की घटना में घायल हुए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि अभिनेता की हालत स्थिर है। इस बीच, पुलिस ने हमले के लिए जिम्मेदार संदिग्धों का पता लगाने के लिए दस टीमें बनाई हैं।। पुलिस अधिकारियों ने बांद्रा में सैफ अली खान के घर का निरीक्षण भी किया है। इस टीम में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी नजर आए हैं।

 

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के हाथ में आया केस

अभिनेता के घर पर उपस्थित लोगों में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी शामिल थे, जिन्होंने घटना के विवरण की जांच की। दया नायक मुंबई अंडरवर्ल्ड से निपटने में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। कथित तौर पर दया ने अपने करियर में करीब 80 एनकाउंटर किए हैं। यही नहीं, दया नायक पर आय से अधिक संपत्ति रखने का भी आरोप लगा था। बता दें कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता इनकी जिंदगी से इस कदर प्रभावित हुए थे कि इसपर कुछ फिल्में भी बनी हैं।कौन हैं दया नायक?

कर्नाटक के उडुपी में जन्मे दया नायक, बड्डा और राधा नायक के सबसे छोटे बेटे हैं। अपने गांव के कन्नड़-माध्यम स्कूल से सातवीं कक्षा पूरी करने के बाद दया नायक नौकरी की तलाश में 1979 में मुंबई आ गए। दया की पहली नौकरी एक होटल में थी। उन्होंने जिस होटल में काम किया था, उसके बरामदे में रहकर पढ़ाई की। फिर मुंबई के गोरेगांव में एक नगरपालिका स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।ऐसे हासिल की पुलिस की नौकरी

इसके बाद उन्होंने अंधेरी के सीईएस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की। पुलिस अधिकारी बनने की उनकी इच्छा कॉलेज के बाद जागृत हुई, जब अपनी नौकरी के दौरान उनकी मुलाकात नारकोटिक्स विभाग के कुछ पुलिस अधिकारियों से हुई। आखिरकार 1995 में पुलिस अकादमी से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्हें जुहू पुलिस स्टेशन में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया। यह वह समय था जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड अपने चरम पर था।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर