Explore

Search

November 2, 2026 2:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

देश की सबसे युवा महिला सांसद के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की सगाई

देश की सबसे युवा महिला सांसद के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की सगाई ? MP के पिता ने बताई सच्चाई देश की सबसे युवा महिला सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सगाई नहीं की है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इंडिया टीवी डिजिटल से बातचीत में बताया कि रिंकू और प्रिया दोनों घर में नहीं हैं।ऐसे में सगाई का सवाल ही नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह बताया कि दोनों की शादी को लेकर बातचीत चल रही है। प्रिया के परिवार के लोग रिंकू के घर गए थे, लेकिन दोनों की सगाई नहीं हुई है। प्रिया सरोज सांसदों के दल के साथ तिरुवनंतपुरम में हैं। वहीं, रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारियों में लगे हैं।

 

तूफानी सरोज ने कहा कि लड़की की शादी का मामला है। इसलिए सोच समझकर फैसला करना होगा। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जरूर मुहर लगाई कि रिंकू और सरोज की शादी को लेकर बात चल रही है।

 

तूफानी सरोज की बेटी हैं प्रिया

 

प्रिया सरोज मछली शहर सीट से सांसद हैं। वह समाजवादी पार्टी के नेता और तीन बार सांसद रह चुके तूफानी सरोज की बेटी हैं। तूफानी सरोज 1999 में सैदपुर, 2004 में गाजीपुर और 2009 में मछली शहर से सांसद बने थे। हालांकि, 2016 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रिया सरोज दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। 25 साल की उम्र में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा और भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को हराकर संसद पहुंचीं।

 

रिंकू सिंह का सफर

 

प्रिया के उलट रिंकू सिंह का सफर मुश्किलों से भरा रहा। वह बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए थे और बड़ी मुश्किल से उनका क्रिकेटर बनने का सपना साकार हुआ। रिंकू के पिता घरों में गैस सिलेंडर की डिलिवरी किया करते थे। रिंकू को भी पोछा लगाने का काम ऑफर किया गया था। हालांकि, अपनी प्रतिभा के दम पर रिंकू ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में जगह बनाई और एक ओवर में पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आ गए। इसके बाद से वह भारतीय टीम के लिए भी कई अहम पारियां खेल चुके हैं और एक फिनिशर के रूप में उन्होंने टीम में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। 22 जनवरी से शुरू हो रही भारत- इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भी रिंकू को भारतीय टीम में जगह दी गई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर