Explore

Search

June 14, 2026 8:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

₹5 का इनामी, 5 पुलिसवालों ने 5 बजे पकड़ा, SSP ने दिया 5 हजार का इनाम… इस बदमाश से 5 अंक का गजब कनेक्शन

उत्तराखंड के रुद्रपुर के ऊधमसिंह नगर से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक 5 रुपए के ईनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दशहरे की रात में फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप है।आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक अभियान चलाया और उन्हें कामयाबी भी मिली। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने पुलिस टीम को सम्मानित किया है।

 

ऊधमसिंहनगर के जाफरपुर थाना क्षेत्र के दिनेशपुर में दशहरे की रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इसलिए बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि अपराधी की पूरी कहानी 5 के अंक से घिरी हुई है।

 

5 अंकों की अनोखी कहानी

 

12 अक्टूबर 2024 को हुई फायरिंग की वारदात के बाद से अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वहीं पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।आखिरकार 31 दिसंबर की रात 5 पुलिसकर्मियों की एक टीम ने विशेष अभियान चलाकर उसे करीब 5 बजे गिरफ्तार किया और 5 बजे ही हवालात में दाखिल कर दिया. गिरफ्तार अपराधी के परिवार में भी 05 सदस्य हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस शानदार कार्रवाई के लिए 5 पुलिसकर्मियों की टीम को 5 हजार रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर