Explore

Search

October 31, 2026 8:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अंतर्राष्ट्रीय
Mohammed irfan

करनपुरा जैन मंदिर में आज होगा नववर्ष आयोजन, ‘आदि बाबा के नाम’ भजन सध्या

      इटावा-शहर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, करनपुरा में नववर्ष के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत 31 दिसंबर को

Read More »
Mohammed irfan

क्रिसमस पर्व पर सजी क्राइस्ट द किंग चर्च को देखने के लिए उमड़े युवा

इटावा।क्रिश्चियन समुदाय का प्रमुख त्योहार क्रिसमस मंगलवार रात्रि में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च में विधिवत पूजा पाठ के साथ विश्व शांति

Read More »
Mohammed irfan

झुग्गी में रहने वाली बेटी ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास,खेलो इंडिया में लहराया परचम,गरीबी को हराकर पाई सफलता

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक झुग्गी में रहने वाली नंदनी बंसल ने खेलो इंडिया में सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया।गरीबी और मुश्किलों से

Read More »
Mohammed irfan

बावन कस्बे के निवासी गौरव अवस्थी पुत्र पुत्तन लाल ग्रामीण आर्यावर्त बैंक प्रबंधक पर 10% कमीशन मांगने का आरोप,

हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में मनमानी, बैंक प्रबंधक पर 10% कमीशन मांगने का आरोप, नहीं देने पर फाइल की रिजेक्ट हरदोई। बावन कस्बे

Read More »
Mohammed irfan

डॉ. मोहम्मद फैज़ान फिर से विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

हैदराबाद स्थित मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) के वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद फैज़ान को एक बार फिर विश्व के Top

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस का बड़ी कार्यवाही: गौ तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन में तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

तारीख: 13 सितंबर, 2025 स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश इटावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गौ तस्करी के एक बड़े मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। अपर

Read More »
Mohammed irfan

ऑपरेशन महादेव पर क्या कह रहा पाकिस्तान,मारे गए आतंकियों को मान रहा अपना नागरिक,बताया मासूम पाकिस्तानी

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के गुनहगार आतंकवादियों का शिकार भारतीय सेना ने 98 दिनों के बाद किया है। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में

Read More »
Mohammed irfan

पर्यावरण छात्र संसद ने लगाए पौधे, किया वृक्ष भंडारा

इटावा सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा के सहयोग से पर्यावरण छात्र संसद की ओर से पौधे लगाए गए तथा वृक्ष भंडारा किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को

Read More »
Mohammed irfan

शिक्षकों व कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया प्रेरक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प  

इटावा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा रामदास उत्सव गार्डन में एक विशाल योग शिविर आयोजित किया गया।

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर