Explore

Search

November 1, 2026 10:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

क्रिसमस पर्व पर सजी क्राइस्ट द किंग चर्च को देखने के लिए उमड़े युवा

इटावा।क्रिश्चियन समुदाय का प्रमुख त्योहार क्रिसमस मंगलवार रात्रि में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च में विधिवत पूजा पाठ के साथ विश्व शांति की प्रार्थना की गई और यीशु का भव्य जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया।

 

सेंटा क्लॉज ने खुशी से झूमते हुए बच्चों को टॉफी और गिफ्ट वितरित किए,सभी ने एक- दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।चर्च में आए युवाओं ने नृत्य के साथ प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई और सेल्फी प्वाइंट पर फोटोज लीं।इस अवसर पर क्राइस्ट द किंग चर्च को रंग बिरंगी आकर्षक लाइटों से बहुत ही बेहतरीन तरीके से सजाया गया।

 

इटावा शहर में इटावा क्लब के सामने स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च में क्रिसमस का कार्यक्रम बुधवार की रात 7.30 बजे से ही शुरू हो गया था।रोमन कैथोलिक समुदाय के लोगों ने रात में ही यीशु का जन्म उत्सव मनाया।चर्च में कैरोल सिगिंग के साथ कार्यक्रम शुरू हुये।बिशप थॉमस पडियाथ, पल्ली पुरोहित फादर बिंसन, फादर शीजू जार्ज व फादर बिबिन की देखरेख में पवित्र पूजा अर्चना सम्पन्न हुई और उन्होंने विशेष प्रार्थना सभा सम्पन्न कराई।रात 12 बजे यीशु का जन्म चरनी में हुआ था,जन्म को लेकर विशेष झांकी भी सजाई गई।बालक यीशु की मूर्ति को चरनी में सभी के दर्शन हेतु रखा गया।इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

 

इसी क्रम में सीएनआई समुदाय के लोगों ने भी गुरुवार को क्रिसमस का त्यौहार मनाया।पादरी बिनियामन दास ने प्रेयर कराई और अपना संदेश भी सुनाया।सीएनआई समुदाय ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।चर्च में आए लोगों ने कैंडल भी जलाई और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

 

सेंटमेरी इन्टर कालेज इटावा के प्रिंसिपल फादर शीजू जार्ज ने बताया कि चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर आधारित बिथेलहेम जहां प्रभु यीशु का जन्म चरनी में हुआ था की आकर्षक झांकी सजाई गई है,इसके अलावा प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित आस पास की महत्वपूर्ण जगहों का भी सजीव चित्रण किया गया है।

 

इस अवसर पर चर्च में आए गणमान्य लोगों को फादर शीजू जार्ज,मैनेजर फादर बिंसन व फादर बिबिन ने केक खिलाकर क्रिसमस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर