Explore

Search

October 31, 2026 8:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

डॉ. मोहम्मद फैज़ान फिर से विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

हैदराबाद स्थित मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) के वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद फैज़ान को एक बार फिर विश्व के Top 2% Scientists की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा ELSEVIER के सहयोग से जारी की गई है।

डॉ. फैज़ान पादप शरीरक्रिया विज्ञान (Plant Physiology) और नैनोटेक्नोलॉजी (Nanotechnology) के क्षेत्र में अनुसंधान कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 138 से अधिक प्रकाशन (पुस्तकें, पुस्तक अध्याय एवं शोध एवं समीक्षात्मक लेख) प्रकाशित किए हैं। उनके शोध कार्यों को 4300 से अधिक Citations प्राप्त हुए हैं और उनका H-index 31 है, जो उनके शोध की गुणवत्ता और विज्ञान के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

पूर्व में, डॉ. फैज़ान चीन की नानजिंग फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी की बायोलॉजी लैब में भी कार्यरत रह चुके हैं। वे मूल रूप से पचराहा के निवासी हैं और श्री शकील अहमद तथा श्रीमती आयशा खातून (प्रधानाचार्य, सीजेएचएस, केशोपुरकलां) के बड़े पुत्र हैं। उनके छोटे भाई मोहम्मद फरहान शकील (जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) और मोहम्मद रिहान शकील (सहायक लेखाकार) हैं।

इस उपलब्धि पर इटावा जनपद के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर