Explore

Search

November 2, 2026 12:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

October 9, 2025
Mohammed irfan

डॉ. मोहम्मद फैज़ान फिर से विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

हैदराबाद स्थित मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) के वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद फैज़ान को एक बार फिर विश्व के Top

Read More »
Mohammed irfan

मायावती का नौ साल बाद सियासी शक्ति प्रदर्शन,कहा- बसपा सरकार बनने पर सभी कानूनों को बदल देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नौ साल बाद गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ में सियासी

Read More »
Mohammed irfan

अखिलेश यादव ने मायावती को दिया जवाब,कहा- सपा दलित-शोषित-वंचित के साथ

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नौ साल बाद गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ में सियासी शक्ति

Read More »
Mohammed irfan

इटावा सफारी पार्क में धूमधाम से मनाया गया वन्य प्राणि सप्ताह, 15 स्कूलों के 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

इटावा, 09 अक्टूबर। इटावा सफारी पार्क में ‘मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व’ की थीम पर केंद्रित वन्य प्राणि सप्ताह 2025 का आयोजन 02 से 08 अक्टूबर तक हर्षोल्लास

Read More »
Mohammed irfan

सामाजवादी पार्टी कार्यालय पर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

इटावा सामाजवादी पार्टी कार्यालय पर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू एवं सांसद जितेंद्र दोहरे जी, पार्टी पदाधिकारियों

Read More »
Mohammed irfan

गुरु श्री टेसू (क्षत्रियवंशी हेला वीर बर्बरीक टेसू खाटू श्याम जी) की वैवाहिक शोभा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

इटावा हेला क्षत्रिय समाज द्वारा अपने कुल गुरु श्री टेसू (क्षत्रियवंशी हेला वीर बर्बरीक टेसू खाटू श्याम जी) की वैवाहिक शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर