Explore

Search

October 31, 2026 8:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

पर्यावरण छात्र संसद ने लगाए पौधे, किया वृक्ष भंडारा

इटावा सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा के सहयोग से पर्यावरण छात्र संसद की ओर से पौधे लगाए गए तथा वृक्ष भंडारा किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को पौधा दिया गया और इस पौधे को लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने भी पौधा रोपण करने और उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

 

गुरुवार को पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण तथा वृक्ष भंडारा का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव ने कहा कि सभी बच्चे जो पौधे ले जा रहे हैं उनको अपने घर या आसपास लगाए और उनकी पूरी तरह देखरेख करें। पौधे को सुरक्षित रूप से बड़ा करें । उसकी फोटो भी करें ।पौधा लगाकर बड़ा करने वाले बच्चों को पर्यावरण छात्र संसद के कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा और मेडल भी दिया जाएगा।

 

पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक तथा विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर कैलाश यादव ने कहा कि पौधा लगाने और पौधों को बचाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्य में छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है जिससे नई पीढ़ी भी पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुड़ सके । पर्यावरणविद डॉ राजीव चौहान ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हम सबको मिलजुल कर यह कार्य करना है । पेड़ लगाने हैं बचाने हैं पानी भी बचाना है इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी कार्य करने है।

इस मौके पर वृक्ष भंडारा किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधा दिया गया और उसे लगाने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान, पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना, भूमिजा फाउंडेशन के रविंद्र चौहान , वन विभाग से संतोष कुमार, इरफान खान व अमन यादव तथा प्रेमराज फाउंडेशन के यश कश्यप मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर