Explore

Search

October 26, 2026 10:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

UPSSSC PET परीक्षा-2026: इटावा में DM और SP ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था का लिया जायजा! 

 

इटावा : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 25.10.2026 को आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जनपद इटावा में परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। परीक्षा केन्द्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने एवं वापस जाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरती जाए तथा परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्धारित दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन किया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इटावा पुलिस द्वारा UPSSSC PET परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा परीक्षार्थियों को सुगम यातायात एवं बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

 

#UPSSSC #PET2026 #Etawah #ShubhrantKumarShukla #BrijeshKumarShrivastava #ExamCenter #SecurityArrangement #StudentSafety #HindiNews #NewsUpdate #परीक्षासुरक्षा #सतर्कताड्यूटी

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर