Explore

Search

October 25, 2026 7:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा का गौरव बढ़ा: शिक्षाविद डॉ. कैलाश चंद्र यादव को मिला ‘बेस्ट ऑफ द ईयर 2026’ सोशल वर्कर अवार्ड

इटावा। शिक्षा, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इटावा के वरिष्ठ शिक्षाविद और पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ. कैलाश चंद्र यादव को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान बेस्ट ऑफ द ईयर 2026’ सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

 

यह सम्मान प्रसिद्ध संस्था ‘सक्सेस स्टोरी इंटरनेशनल’ द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव और जनकल्याण के प्रति उनके निरंतर समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया। समारोह के दौरान संस्था द्वारा उन्हें सम्मान-पत्र भेंट किया गया।

 

डॉ. यादव विगत कई वर्षों से शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनका दृढ़ मानना है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं में नैतिक मूल्य, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल परिवार सहित पूरे इटावा जनपद के शिक्षाविदों, समाजसेवियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए इसे इटावा के लिए गर्व का क्षण बताया।

 

सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर