Explore

Search

October 24, 2026 4:34 am

लेटेस्ट न्यूज़

फातहे बिलग्राम मिशन का निःशुल्क मेडिकल कैंप: उमड़ी मरीजों की भीड़, सैकड़ों ने उठाया लाभ

अब्दुल्लाह अख़्तर

छिबरामऊ (कन्नौज), 18 अक्टूबर:

नगर के मोहल्ला कस्सावान में रविवार को फातहे बिलग्राम मिशन के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप हुजूर अनीसुल मशाइख हजरत मौलाना पीर सैय्यद अनस मुस्तफा वास्ती कादरी जैदी बिलग्रामी की विशेष सरपरस्ती में संचालित हुआ, जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में कानपुर से आए प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. वसीम खान (एमबीबीएस) ने अपनी टीम के साथ पेट, छाती, क्षय रोग (टीबी), चर्म रोग और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित मरीजों की गहन जांच की और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम में जूनियर डॉक्टर मोहम्मद सैफी, मोहम्मद सारिख, रूपेंद्र कुमार और मोहम्मद आरिश ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

कैंप को सफल बनाने में कैंप इंचार्ज आमिर अत्तारी, फैसल वास्ती, हाफिज फैजान, अलफरहान और फैसल खान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर