Explore

Search

September 15, 2026 9:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

ढोल-नगाड़ों और केक काटकर बच्चों ने किया विघ्नहर्ता का स्वागत

 

ग्वालियर से आई गणपति प्रतिमा ने मोहा मन, एसडी फील्ड में 14 वर्षों से जारी है भव्य आयोजन

रिपोर्ट शिवम दुवे

इटावा ​गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शहर में ‘हर घर विराजमान हुए बप्पा’ के जयघोष गूंज उठे। भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ विघ्नहर्ता का स्वागत किया। इस बार का आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह रहा, जिन्होंने पारंपरिक मेवा-मिष्ठान के साथ-साथ केक काटकर अपने प्रिय बप्पा का बड़े ही अनोखे अंदाज में स्वागत किया।

​एस डी फील्ड में स्थापित की गई बप्पा की भव्य प्रतिमा विशेष रूप से ग्वालियर से लाई गई है, जो अपनी अद्भुत छटा से सभी भक्तजनों का मन मोह रही है। कार्यक्रम के संयोजक विकास यादव ने बताया कि समस्त भक्तों के सहयोग से यह भव्य आयोजन पिछले 14 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।

हालांकि, कोरोना काल के दौरान सरकारी गाइडलाइंस के कारण यह आयोजन सीमित रूप में हुआ था, लेकिन इस वर्ष भक्तों का उत्साह और भक्ति चरम पर है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर