Explore

Search

September 15, 2026 2:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

ज्ञानचंद्र जैन वैद्य इंटर कॉलेज का नाम पुनः बहाल करने की मांग, प्रबंधक पर गंभीर आरोप,, डीएम को सौपा ज्ञापन

इटावा। इकदिल स्थित ज्ञानचंद्र जैन वैद्य इंटर कॉलेज का नाम पुनः बहाल किए जाने तथा विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कथित गबन, निर्माण कार्यों में अनियमितताओं और संस्था की संपत्तियों से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को लेकर जैन समाज ने आवाज बुलंद की है। मामले को लेकर विद्यालय के संस्थापक एवं आजीवन सदस्य विमलेश जैन की ओर से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को विस्तृत प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की पुनः निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इकदिल स्थित इस शिक्षण संस्था की स्थापना में जैन समाज के लालपुरा निवासी श्री ज्ञानचंद्र जैन वैद्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्ष 1953 में ज्ञानचंद्र जैन वैद्य द्वारा पर्याप्त धनराशि के साथ एक कीमती पक्का मकान विद्यालय को दान में दिया गया था। इसके बाद यह संस्था क्षेत्र में लंबे समय से शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनी हुई है।शिकायतकर्ता विमलेश जैन ने स्वयं को विद्यालय का संस्थापक एवं आजीवन सदस्य बताते हुए संस्था की मूल पहचान और संपत्ति को लेकर चिंता जताई है। वहीं जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने कहा कि विद्यालय का मूल नाम ज्ञानचंद्र जैन वैद्य इंटर कॉलेज इकदिल था, जिसे बाद में बदलकर हेमवती नंदन बहुगुणा इंटर कॉलेज इकदिल कर दिया गया। समाज की ओर से विद्यालय का मूल नाम पुनः बहाल किए जाने की मांग की जा रही है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय का नाम बदलने के साथ हाईस्कूल स्तर के अनुदान को समाप्त करने तथा नई ट्रस्ट व्यवस्था तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। नसियां जी के महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने शासन एवं प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करते हुए संस्था की मूल पहचान और संपत्ति को सुरक्षित रखने की मांग की है।प्रार्थना पत्र में विद्यालय के प्रबंधक/मंत्री प्रेमशंकर शर्मा एडवोकेट के कार्यकाल से संबंधित कथित वित्तीय एवं निर्माण अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विद्यालय में भवन निर्माण के लिए शासन से प्राप्त धनराशि के उपयोग और निर्माण कार्यों को लेकर पूर्व में टीएसी (टेक्निकल ऑडिट कमेटी) से जांच कराई गई थी।पत्र में पूर्व जांचों, अधिकारियों की रिपोर्ट और विभिन्न दस्तावेजों को भी साक्ष्य के रूप में संलग्न किए जाने का उल्लेख किया गया है। एक निर्माण कार्य के लिए करीब 47 लाख रुपये की धनराशि से संबंधित आरोप भी प्रार्थना पत्र में लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व जांच में निर्माण कार्य और धनराशि के उपयोग से जुड़े कई बिंदु सामने आए थे, इसलिए पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच आवश्यक है।कि पूर्व में हुई जांच के दौरान विद्यालय प्रबंधन के पक्ष में रिपोर्ट लगाए जाने से जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। पत्र में शासन स्तर पर शिकायत किए जाने और संबंधित विभागों से जांच आख्या मांगे जाने का भी उल्लेख किया गया है।विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा कि अलग-अलग स्तर पर हुई जांचों के तथ्यों को सामने रखते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।प्रार्थना पत्र में 30 मार्च 2025 को विद्या प्रसार सभा, इकदिल की बैठक में विद्यालय का नाम बदलने से संबंधित प्रस्ताव पारित किए जाने का उल्लेख किया गया है। इसके बाद 14 जुलाई 2025 को विद्यालय का नाम बदलकर हेमवती नंदन बहुगुणा इंटर कॉलेज करने के संबंध में शासन को पत्र भेजे जाने की बात कही गई है कि जिस दान और संपत्ति के आधार पर दशकों पहले इस शिक्षण संस्था की नींव रखी गई थी, उसकी मूल पहचान को समाप्त करने अथवा संस्था को किसी नई ट्रस्ट व्यवस्था में परिवर्तित करने से पहले सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।विद्यालय के नाम और संस्था की पहचान को लेकर जैन समाज में आक्रोश भी देखने को मिला। जैन समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “जैन समाज की धरोहर वापस दो” और “जैन समाज की धरोहर वापस दिलाई जाए” जैसे नारे लगाए।समाज के लोगों का कहना था कि यह शिक्षण संस्था जैन समाज की वर्षों पुरानी धरोहर है और इसकी स्थापना में समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए विद्यालय के नाम और संस्था से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले समाज की भावनाओं और मूल दस्तावेजों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।प्रदर्शन और विरोध के दौरान चंद्र प्रकाश जैन,जयप्रकाश जैन महावीर प्रसाद जैन सतेन्द्र जैन अनूप जैन अनिल जैन विमल किशोर जैन, समाचार पत्र विक्रेता के जिलाध्यक्ष विमल जैन,जितेंद्र कुमार जैन दिलीप जैन, वैभव जैन सुनील जैन अरविन्द जैन नीरज जैन विनोद कुमार जैन शुभम जैन दिनेश जैन दीपक जैन अनूप जैन ताराचंद जैन रीतेश जैन बंटी बानरस अभय जैन सुभाष जैन विशाल जैन मोहित जैन सुबोध जैन आदेश जैन सोनू जैन पीयूष जैन शिवम् जैन राजेश जैन पूनम जैन नीलम जैन सीमा जन मीना जैन मनोरमा जैन नगीना जैन अशोक जैन मिथिलेश जैन शोभा जैन सोनम जैन शालिनी जैन आशा जैन सहित बड़ी संख्यमें समाज के लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर