Explore

Search

August 25, 2026 1:15 am

व्यापारियों का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा हो -बनवारी लाल कंछल -उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष इटावा में बोले

इटावा व्यापारियों का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा हो और रेलवे में भी व्यापारियों का अलग से कोटा किया जाए उपरोक्त मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन ने इटावा शहर में आयोजित एक अति आवश्यक बैठक युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के आवास अशोकनगर में की उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं

सबसे ज्यादा आवश्यकता व्यापारियों को है असले की क्योंकि वह घर से जब निकलता है तो ₹ लेकर दुकान जाता है और शाम को दुकान से जब आता है तो ₹ लेकर आता है और बैंक में जमा करने जाता है तो उसका दिन भर पैसे को लेकर लाना और ले जाना रहता है इसलिए सबसे पहले व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं 

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने कहा कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मंडी शुल्क काम कराया अब हम मंडी शुल्क बिल्कुल माफ करने की मांग कर रहे हैं

प्रदेश उपाध्यक्ष शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रदेश के 40 लाख विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या का संज्ञान दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 लाख विद्युत उपभोक्ताओं का भार बढ़ा दिया है किंतु आज तक उसे काम नहीं किया जा रहा है इस पर भी पूरे प्रदेश में एक आंदोलन की आवश्यकता है

जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा कि 20 से कम कर्मचारियों पर श्रम विभाग का लाइसेंस नहीं यह निर्णय उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मांग पर प्रदेश सरकार ने लिया है जिसके लिए पार्टी अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला प्रभारी रवि पोरवाल जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार जैन जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार पोरवाल जिला संगठन मंत्री अवधेश कुमार दुबे उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे इनवर्टर बैटरी संगठन के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन बोनू युवा जिला उपाध्यक्ष शिखर पांडे युवा जिला उपाध्यक्ष अंकुर शाक्य युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे जसवंत नगर युवा अध्यक्ष अभिषेक यादव कृष्ण कुमार मिश्रा एडवोकेट एजाज अहमद युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी संजय कुमार वर्मा सचिन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर