Explore

Search

July 26, 2026 7:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

साहस और सूझबूझ की मिसाल: इटावा पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर किया 

जनपद इटावा, उत्तर प्रदेश पुलिस अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में चल रहे अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान के तहत, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव की कुशल अगुवाई में एसओजी/सर्विलान्स टीम ने यह ऐतिहासिक कार्रवाई की

सूचना और खोजी कार्रवाई

थाना इकदिल क्षेत्र में 03/07/2026 को चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित अभियुक्त अंकित के बारे में गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार, अंकित अपने साथी सुमित यादव (जो थाना चौबिया से लूट के अभियोग में वांछित था) के साथ गाजियाबाद से झारखंड–संभलपुर एक्सप्रेस द्वारा झारखंड भाग रहा था। एसओजी टीम ने तत्काल दबिश देते हुए दोनों अभियुक्तों को ट्रेन में ट्रैक किया।

मुठभेड़ की घटनाक्रम – शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन

जैसे ही ट्रेन शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुँची, अभियुक्तों ने ट्रेन से उतरकर भागना शुरू किया।

पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी – गोली लगने से 01 एसओजी आरक्षी घायल – तुरंत अस्पताल रवाना

शेष टीम ने पीछा जारी रखा

बदमाशों की चाल – मोटरसाइकिल छीनकर भागने का प्रयास

अभियुक्तों ने पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल छीन ली और उस पर सवार होकर भागने लगे।

सबसे साहसिक पल – बच्चे को बंधक बनाकर फायरिंग

पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर स्कूल ड्रेस में मौजूद एक बच्चे को अभियुक्तों ने बंधक बना लिया। बच्चे को ढाल बनाकर एक अभियुक्त लगातार फायरिंग करता रहा। एसओजी टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बचाया – यह पूरी कार्रवाई का सबसे महत्वपूर्ण और बहादुरी भरा पल था।

अंतिम मुठभेड़ – दोनों बदमाश ढेर

बच्चे को छुड़ाने के बाद, अभियुक्त अलग-अलग दिशाओं में भागे।

एसओजी टीम 02 टीमों में बँटकर –

पहली टीम ने फील्ड टैक्टिक्स का उपयोग कर एक अभियुक्त को आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में मार गिराया।

दूसरी टीम ने दूसरे अभियुक्त का पीछा करते हुए, जो खेत की ओर भागा था –उसकी फायरिंग में एक अन्य आरक्षी गंभीर रूप से घायल हुआ, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा नहीं छोड़ा – खेत में घेराबंदी करते हुए मुठभेड़ में उसे भी ढेर कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी

घटना की सूचना मिलते ही –

· पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद

· वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव

· अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी

तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और कार्रवाई का जायज़ा लिया।

अभियुक्तों का विवरण एवं आपराधिक इतिहास

सुमित यादव उर्फ विवेक

· पिता: गुलाब सिंह

· निवासी: नगला हरनाथ, थाना सैफई, जनपद इटावा एवं गोमतीनगर, लखनऊ

· हिस्ट्रीशीटर: संख्या 31B, थाना सैफई

· इनाम: ₹25,000/- घोषित

· वांछित: थाना चौबिया (अभियोग सं. 33/2026)

आपराधिक रिकॉर्ड (26+ मुकदमे) – मुख्य अभियोग :

क्र.सं. मुकदमा संख्या धाराएँ थाना

1 522/16 392/411 IPC इकदिल, इटावा

2 202/16 394/411 IPC सैफई, इटावा

3 159/16 307 IPC वैदपुरा, इटावा

4 271/16 392/411 IPC चौबिया, इटावा

5 697/16 380/411 IPC कोतवाली, इटावा

6 293/16 307/392/411 IPC बसरेहर, इटावा

7 160/16 3/25 आर्म्स एक्ट वैदपुरा, इटावा

8 67/17 3(1) गैंगस्टर एक्ट चौबिया, इटावा

9 121/23 4/25 आर्म्स एक्ट फ्रैंड्स कालोनी, इटावा

10 118/23 379/411/413 IPC फ्रैंड्स कालोनी, इटावा

11 344/23 379/411 IPC टूण्डला, फिरोजाबाद

12 78/24 3/25 आर्म्स एक्ट, 109,312,313,317(4) BNS वैदपुरा, इटावा

13 161/16 411 IPC व 41/102 CrPC वैदपुरा, इटावा

14 84/24 3(1) गैंगस्टर एक्ट वैदपुरा, इटावा

15 45/26 309(4), 317(2) BNS दन्नाहार, मैनपुरी

16 99/26 309(4), 317(2) BNS किशनी, मैनपुरी

17 33/2026 303(2)/317(2) BNS (वांछित) चौबिया, इटावा

18 132/2016 392/411 IPC वैदपुरा, इटावा

19 100/2016 3/25 आर्म्स एक्ट बसरेहर, इटावा

20 101/2016 411/413 IPC व 102/41 CrPC बसरेहर, इटावा

21 102/2016 379/411 IPC बसरेहर, इटावा

22 140/2024 379/411 IPC कृष्णा नगर, लखनऊ

23 489/2022 379/411 IPC विभूतिखंड, लखनऊ

24 184/2022 379/411 IPC गोमती नगर, लखनऊ

25 192/2022 3/25 आर्म्स एक्ट गोमती नगर, लखनऊ

26 139/2024 394/411 IPC गोमती नगर, लखनऊ

अंकित उर्फ सीपू

· पिता: किशन चंद

· निवासी: ग्राम रमायन, थाना भरथना, इटावा (वर्तमान: मोतीगंज, भरथना)

· इनाम: ₹25,000/- घोषित

· वांछित: थाना इकदिल (अभियोग सं. 141/2026)

आपराधिक रिकॉर्ड :

क्र.सं. मुकदमा संख्या धाराएँ थाना

1 83/2024 309(4), 317(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS बसरेहर, इटावा

2 88/2024 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट बसरेहर, इटावा

3 141/2026 309(4) BNS व 10/12 दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम (वांछित) इकदिल, इटावा

पुलिस टीम का अदम्य साहस

इस पूरी कार्रवाई में एसओजी/सर्विलान्स टीम, इटावा ने अद्वितीय बहादुरी, अनुशासन और सूझबूझ का परिचय दिया –

दोनों अभियुक्तों के लगातार फायरिंग के बावजूद, टीम ने न केवल एक मासूम बच्चे की जान बचाई, बल्कि दोनों इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में समाप्त कर दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर