Explore

Search

July 26, 2026 8:19 am

लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

नियम विरुद्ध दौड़ रहे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 9 डम्पर सीज उन्नाव में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी द्वारा गठित टास्क फोर्स ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुल 6 लाख 18 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। वहीं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 9 डम्परों को सीज कर दिया गया, जबकि 16 वाहनों का चालान किया गया।

टास्क फोर्स ने दही, बिहार, बक्सर और गंगा घाट क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान परिवहन, खनन एवं अन्य संबंधित नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि अवैध संचालन और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों को नियमित जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पत्रकार सचिन कश्यप के साथ शोभित अवस्थी बावन 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर