Explore

Search

November 1, 2026 10:32 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

June 9, 2026
Mohammed irfan

हरदोई: आज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

हरदोई: आज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण .हरदोई: आज जिलाधिकारी अनुनय

Read More »
Mohammed irfan

उन्नाव में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

नियम विरुद्ध दौड़ रहे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 9 डम्पर सीज उन्नाव में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त

Read More »
Mohammed irfan

हरदोई के स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई।

खेल सुविधाओं में होगा विस्तार, डीएम ने दिए पारदर्शी चयन और बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश हरदोई के स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर