Explore

Search

October 31, 2026 8:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

हरदोई: आज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

हरदोई: आज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

.हरदोई: आज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ संयुक्त निरीक्षण उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रथम पाली की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत शहर के आरआर इण्टर कालेज नघेटा रोड तथा जीडीसी मे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु बनाए गए हेल्प डेस्क, प्रतीक्षा स्थल तथा सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सजगता से करने के निर्देश दिए।

पत्रकार सचिन कश्यप के साथ शोभित अवस्थी बावन 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर