Explore

Search

September 15, 2026 3:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई के स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई।

  • खेल सुविधाओं में होगा विस्तार, डीएम ने दिए पारदर्शी चयन और बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश

हरदोई के स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए स्टेडियम में बेहतर अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने सेवा प्रदाताओं के चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार समिति के माध्यम से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रोत्साहन समिति को प्राप्त होने वाली समस्त धनराशि का उपयोग निर्धारित नियमों के तहत खेल गतिविधियों और सुविधाओं के विकास में किया जाए।बैठक में जिम ट्रेनर, क्रिकेट कोच, सफाई कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर नियमानुसार चयन करने के निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

पत्रकार सचिन कश्यप के साथ शोभित अवस्थी बावन 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर