Explore

Search

July 26, 2026 5:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

व्यापार बंधु की बैठक में अवैध बाजारों को हटाने एवं अंग्रेज अफसरों के नाम पर बने बाजारों के नाम बदलने की उठी मांग

इटावा व्यापार बंधु की बैठक कल्कटैट सभागार में जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तथा अस्सिटेंट कमिश्नर ग्रेड1 एच पी राव दीक्षित की उपस्थिति में आयोजित की गयी 

बैठक में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने मांग की कि विभाग केवल रजिस्टर व्यापारीयों को टारगेट करता है जबकि सरकारी भूमि पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास के सामने पूरी साल अवैध अतिक्रमण और बाजार लगे रहते हैं जिससे जाम और दुर्घटना की स्थिति रहती है अतः इन्हें हटाया जाये,व्यापार मंडल ने ये भी मांग की कि गुलामी के प्रतीक बाजार के नामों को बदला जाये व्यापार मंडल ने मांग की कि देश की आजादी को 79 वर्ष हो गये हैं वही शहर में गुलामी के प्रतीक अंग्रेज अफसरों के नाम पर जनपद के प्रमुख बाजारों के नाम है उनका नाम परिवर्तित कर राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत की जाये, शहर के बाजारों एवं सड़को के नाम ब्राउनगंज,होमगंज,हुईगंज,नेविल रोड जो कि अंग्रेज अफसरों के नाम पर हैं उनसे गुलामी के दिनों की याद आती है जबकि देश को आजाद हुये 79 वर्ष हो गये है इसलिये इन नामो को परिवर्तित कर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर किया जाये। पूर्व में ईस्ट इंडिया के नाम पर बने कम्पनी गार्डन को लोहिया पार्क, पक्के तालाब पर बने विक्टोरिया मेमोरियल हॉल को कमला नेहरू भवन के नाम पर किया जा चुका है

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, जिला संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी,उघोग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, सुमन यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, हाफिज खान आदि दर्जनों व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे

इसके साथ खाघ, बिजली,बांट माप, नगरपालिका,आरटीओ, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर