Explore

Search

November 3, 2026 3:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

बुनकरों के उत्थान के लिए सरकार गंभीर, सह आयुक्त सुनील यादव ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी

​इटावा प्रदेश में हथकरघा उद्योग और बुनकरों के विकास के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और पारदर्शिता को लेकर सह आयुक्त सुनील यादव ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं को पूरा करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनपदों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग और लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के कारण प्रशासनिक व्यस्तता अत्यधिक रहती है, लेकिन हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य है।

​सह आयुक्त ने आश्वस्त किया कि लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभ और आगामी योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारियां जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही, जनता और मीडिया की सुविधा के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। सह आयुक्त ने बताया कि दौरों या अत्यधिक व्यस्तता के कारण उनकी अनुपस्थिति में विभागीय कार्यों या जानकारियों में कोई बाधा न आए, इसके लिए वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव को अधिकृत किया गया है। कोई भी व्यक्ति या लाभार्थी योजनाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता, प्रगति रिपोर्ट या आवश्यक जानकारी के लिए सीधे वरिष्ठ निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव से संपर्क कर सकता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर