इटावा प्रदेश में हथकरघा उद्योग और बुनकरों के विकास के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और पारदर्शिता को लेकर सह आयुक्त सुनील यादव ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं को पूरा करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनपदों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग और लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के कारण प्रशासनिक व्यस्तता अत्यधिक रहती है, लेकिन हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य है।
सह आयुक्त ने आश्वस्त किया कि लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभ और आगामी योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारियां जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही, जनता और मीडिया की सुविधा के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। सह आयुक्त ने बताया कि दौरों या अत्यधिक व्यस्तता के कारण उनकी अनुपस्थिति में विभागीय कार्यों या जानकारियों में कोई बाधा न आए, इसके लिए वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव को अधिकृत किया गया है। कोई भी व्यक्ति या लाभार्थी योजनाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता, प्रगति रिपोर्ट या आवश्यक जानकारी के लिए सीधे वरिष्ठ निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव से संपर्क कर सकता है।











