Explore

Search

June 13, 2026 9:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

व्यापार बंधु की बैठक में जीएसटी में आ रही कठिनाईयों , अघोषित बिजली कटौती संबंधी समस्याएं उठी

इटावा आज नुमाइश चौराहे के पास स्थिति वाणिज्य कर कार्यालय में जीएसटी कमिश्नर ग्रेड1 श्री हृषिकेश प्रताप राव दीक्षित की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन हुआ,

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष श्री आलोक दीक्षित ने कहा कि जी.एस.टी. अधिनियम में 40 लाख रूपये तक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को रजिस्टेªशन से छूट प्राप्त है, परन्तु विभागीय अधिकारी टारगेट पूरा करने के लिए कम टर्नओवर वाले व्यापारियों का भी उत्पीड़न कर रजिस्टेªशन प्राप्त करने के लिए बाध्य कर रहे हैं। 40 लाख से कम कारोबार करने वाले व्यापारियों के जी.एस.टी. रजिस्टेªशन के लिए बाध्य करने पर रोक लगायी जाये।

जिला महामंत्री उघोग मंच श्री राहुल दीक्षित ने कहा क एस.आई.बी. जॉच व सर्वे के समय व्यापारी को भारी धनराशि कर के रूप में जमा करने के लिए बाध्य किया जाता है। जॉच का निर्णय पूर्ण होने से पहले किसी प्रकार का कर जमा कराया जाना गलत है, जिसके लिए मा0 उच्च न्यायालय व मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा भी समय-समय पर आदेश पारित किये गये हैं, परन्तु जी.एस.टी. अधिकारियों द्वारा जॉच व सर्वे के समय दवाब बनाकर कर के रूप में धन जमा कराना पूर्णतयः गलत है। जॉच के समय किसी भी प्रकार के कर के रूप में धन जमा कराये जाने पर रोक लगई जाए

जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती से उघोग और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं

जिला संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी ने खाद्य कारोबारियों की समस्या को पटल पर रक्खा

जीएसटी कमिश्नर ने सभी बिंदुओं पर व्यापारी नेताओं से विस्तृत चर्चा कर उनके निदान के लिए आश्वस्त किया

इस अवसर पर नगरपालिका के आर आई प्रदीप शर्मा, सिकंदर वारसी,,देव गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव,सै लकी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर