इटावा- इटावा शहर लाइन पार उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की इकाई का गठन व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने एसडी फील्ड स्थिति जिला कार्यालय पर प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान , जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी,महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया
जिसमें सुनील कुमार कुशवाहा को लाइन पार शहर कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया,
इनके साथ ही सर्व सुमित शाक्य, अमित कुमार,मोनू शर्मा, सुरेन्द्र कुमार को लाइन पार शहर कमेटी में उपाध्यक्ष तथा ओमप्रकाश, अविनाश कुशवाहा, नेत्रपाल तथा बलराम यादव को लाइन पार शहर कमेटी में सचिव का दायित्व सौंपा गया
इस अवसर पर महिला जिला उपाध्यक्ष तनु वर्मा, रोशनी वर्मा, महिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, सुमन यादव, युवा जिला सचिव शाहरुख आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का जोर दार स्वागत किया











