इटावा तेल व्यापारी के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की गई धन वसूली की कार्रवाई का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया विरोध कल मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगें।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल तेल व्यापारी गौरव अग्रवाल से मिला और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जिसमें व्यापारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा 44 बार मेरी दुकान का नमूना भरा गया एक भी नमूना आज तक फैल नहीं हुआ उसके बावजूद जानबूझकर धनउगाही के उद्देश्य से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है जब इसकी शिकायत मैंने जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों से की तो जिला अभिहीत अधिकारी आग बबूला हो गया और तरह-तरह के उत्पीड़न करने की धमकी देने लगा जिस पर हमने अपने सहयोगी व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष को बुलाया तो वह भी उन पर हावी होने की कोशिश करने लगा और बोला कि हम आपको सरकारी कार्य में बाधा के मामले में फंसा देंगे आप इस प्रकार दूर रहे व्यापारी नेताओं ने खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग ने अपनी कर शैली में सुधार नहीं किया तो व्यापार मंडल एक बड़ा आंदोलन चलाएगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा शहर के तेल कारोबारी के खिलाफ खाद्य विभाग की टीम द्वारा व्यापारी का नाजायज उत्पीड़न किया जा रहा है जिसके विरोध में दिनांक 8 मई 2026 समय प्रातः 10.30 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सहित अन्य व्यापारी संगठन जिला अधिकारी को ज्ञापन देगा
युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा अधिक संख्या में व्यापारी जिलाधिकारी कार्यालय कचहरी पर पहुंचकर ज्ञापन में शामिल हो और अपना विरोध दर्ज करायें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप प्रदेश वरिष्ठ मंत्री बीके वर्मा प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल जिला प्रभारी रवि पोरवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश कुमार जैन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे जिला महामंत्री रविकांत मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल भरथना अध्यक्ष रंजन पोरवाल जसवंतनगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद्र वर्मा जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा जिला संगठन मंत्री रमेश जैन शहर महामंत्री विवेक गुप्ता शहर उपाध्यक्ष बच्चू मिश्रा सुमित गर्गरेडीमेड इनवर्टर संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन युवा शहर महामंत्री अनिल यादव युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी अमित दुबे भोले आदि ने की है।











