Explore

Search

July 26, 2026 7:30 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जय भीम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ नगर, बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ
पूर्व विधायक और गणमान्य हस्तियों ने किया माल्यार्पण; भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ उत्सव
छिबरामऊ। भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर छिबरामऊ नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। “जय भीम” के नारों और डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान सामाजिक समरसता और बाबा साहेब के आदर्शों की झलक साफ देखने को मिली।
शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्वी बाईपास स्थित खंड विकास कार्यालय से हुआ। मुख्य बाजार से होते हुए जब यह यात्रा गुजरी, तो जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा में बुद्ध, बाबा साहेब, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, सम्राट अशोक और शहीद भगत सिंह की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा का समापन पश्चिमी बाईपास होते हुए गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल (बुद्ध विहार) डॉ. अंबेडकर पार्क बडेपुर में हुआ।
पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने सादारीनगला सिंकदरपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा साहेब एक कुशल अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे, जिन्होंने आजीवन भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया।
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में ग्राम बटेला मड़ैया और छिबरामऊ में वसीम कुरैशी व रईस मंसूरी ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को याद किया।
जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टिंकल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से छिबरामऊ में यह आयोजन निरंतर भव्य होता जा रहा है। इस वर्ष की शोभायात्रा ने भव्यता के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आयोजन को सफल बनाने में महासचिव तीर्थराज बौद्ध एडवोकेट, उपाध्यक्षप्रभात गौतम, वीरू खरे, कोषाध्यक्ष कमलकांत, संरक्षक डॉ. अशोक तावरे, डॉ. एस. चन्द्रा
एडवोकेट सूरज ने बताया डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में तीन प्रमुख व्यक्तियों को अपना गुरु (आदर्श) माना था, जिनसे वे अत्यधिक प्रेरित थे। इनमें भगवान गौतम बुद्ध, संत कबीर और महात्मा ज्योतिबा फुले शामिल हैं। भगवान बुद्ध से उन्होंने करुणा, समानता और प्रज्ञा का पाठ सीखा।
इस मौके पर सत्येंद्र सिंह बौद्ध, मनोज कुमार, बिल्लू भारती, डॉ. आलोक प्रजापति, गुलाम वारिस, चाँद, कुलदीप पाल, अभिषेक कुमार और कई दिग्गज नेताओं के साथ हज़ारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए छिबरामऊ थाना पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर पुलिस बल साथ-साथ चलता रहा। पुलिस की सतर्कता के चलते पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर