Explore

Search

October 26, 2026 10:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दबंगों ने महिला को पीटा, पुलिस पर लगा आरोपियों को बचाने और धमकाने का आरोप

छिबरामऊ (कन्नौज): जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहवलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है और स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप जड़े हैं।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम बहवलपुर निवासी काजल गिहार पत्नी करविन्द गिहार ने बताया कि बीते 24 मार्च 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने प्लॉट पर मौजूद थीं। उसी दौरान गांव के ही गोविंद, सौरभ और छिबरामऊ सब्जी मंडी निवासी रामजी गुप्ता वहां पहुंचे। आरोप है कि उक्त लोगों ने जमीन को अपनी बताते हुए पीड़िता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पीड़िता का सबसे गंभीर आरोप स्थानीय चौकी प्रभारी पर है। काजल का कहना है कि जब वह घटना की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंची, तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उसे ही फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने पत्र में उल्लेख किया है कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और अक्सर पुलिस के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा करने का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री से न्याय की मांग

स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से हताश होकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की अपील की है। पीड़िता ने मांग की है कि:

• छिबरामऊ थाना पुलिस को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए जाएं।

• दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

• पीड़िता को सुरक्षा और न्याय प्रदान किया जाए।

इस मामले में अब देखना यह होगा कि शासन स्तर से शिकायत मिलने के बाद जिला पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर