Explore

Search

April 15, 2026 12:17 am

हरदोई  पहुंचे आईजी, परिजनों से बात कर दिया न्याय का भरोसा, आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

हरदोई  पहुंचे आईजी, परिजनों से बात कर दिया न्याय का भरोसा, आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद हालात का जायजा लेने के लिए लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस हरदोई पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

आईजी ने परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच में तेजी लाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मीडिया से बातचीत में किरण एस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना के बाद उत्पन्न विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक दुर्घटना में हुई मौत के बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई, जिसमें कुल तीन लोगों की जान चली गई।

आईजी ने स्पष्ट किया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर नजर रखी जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने का काम जारी है। आईजी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति को सामान्य किया जाएगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर