Explore

Search

April 20, 2026 8:16 pm

तीसरे जुमे की नमाज़ उत्साह के साथ पढ़ी गई 

इटावा। रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज हजारों रोजेदार मुसलमानों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह से अदा की और मुल्क में अमनचैन व आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। नमाज के दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही वहीं नगर पालिका परिषद की ओर से सभी मस्जिद के आसपास साफ सफाई का ध्यान रखते हुए कलई आदि का छिड़काव कराया।

रोजेदारों और मुसलमानों ने रमजान के तीसरे जुमे की नमाज के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दीं थीं, मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, नवयुवक और बच्चों ने जहां शहर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की वहीं महिलाओं ने अपने अपने घरों पर जुमे की नमाज अदा की। शाही मस्जिद नोरंगबाद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद लालपुरा, मस्जिद चौखर कुआं, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद पचराहा, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद कचहरी, मस्जिद साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अड़ाड़ स्टेशन रोड सहित अनेक मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा हुई। नमाज के बाद रोजेदारों सहित हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमनचैन की दुआ की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर