Explore

Search

November 1, 2026 10:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अखंड संकीर्तन शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत, महामंत्र जाप के साथ थिरके श्रद्धालु

अखंड संकीर्तन शोभायात्रा में महामंत्र जाप करते वृंदावन व विदेश से आए कलाकार

इटावा। छैराहा स्थित लार्ड कृष्णा उत्सव पैलेस में अध्यक्ष ओ.पी. गौर एवं गौर परिवार द्वारा आयोजित अखण्ड संकीर्तन व भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गयीं। 1954 से स्थापित इस दुर्लभ आयोजन की शुरुआत सुबह 9 बजे शोभा यात्रा से हुई, जिसके बाद दिव्य महामंत्र जप से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृन्दावन व विदेश से पधारे भक्तों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रभात फेरी और संकीर्तन रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को पूरी तरह भक्ति-रस में सराबोर कर दिया। हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान शहर के वृंदावन क्षेत्र में ब्रज के वृंदावन जैसा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में गौर निताई परिवार व अखंड संकीर्तन यात्रा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर