Explore

Search

March 4, 2026 3:11 pm

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी महंगी: युवती की आपत्तिजनक फोटो डाली, तमिलनाडु पुलिस ने कन्नौज से किया गिरफ्तार

अब्दुल्ला अख़्तर

छिबरामऊ (कन्नौज)। सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर विश्वासघात का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के जरिए तमिलनाडु की एक युवती से दोस्ती करने और बाद में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने के आरोपी युवक को तमिलनाडु पुलिस ने रविवार को कन्नौज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए तमिलनाडु ले जाया गया है।
मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग चौकी अंतर्गत ग्राम पनगंवा का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अजय के पिता उदय नारायण वर्ष 1984 से तमिलनाडु में बर्फ बेचने का काम करते थे और परिवार सहित वहीं रहते थे। इसी दौरान अजय की दोस्ती कन्याकुमारी क्षेत्र की एक किशोरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। कोविड महामारी के दौरान उदय नारायण अपने परिवार के साथ वापस अपने पैतृक गांव पनगंवा लौट आए थे।
आरोप है कि गांव लौटने के बाद अजय ने उक्त किशोरी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर दीं। जब इन तस्वीरों की जानकारी पीड़िता और उसके परिजनों को हुई, तो उन्होंने इससे आहत होकर तमिलनाडु के स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को कन्याकुमारी थाने की इंस्पेक्टर मिथबुल देवी पुलिस बल के साथ गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचीं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पनगंवा गांव में दबिश देकर आरोपी अजय को हिरासत में ले लिया गया।
गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी के कहा युवक ने सोशल मीडिया पर युवती की गलत तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिससे पीड़िता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। आरोपी के खिलाफ तमिलनाडु में मुकदमा दर्ज है। वांछित होने के कारण तमिलनाडु पुलिस उसे विधिक प्रक्रिया पूरी कर अपने साथ ले गई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर